रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वेदिक ग्लोबल स्कूल के छात्र मोहम्मद असद ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शिवालिक हॉल में किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम बताते हुए मोहम्मद असद, उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि संस्थान में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से नर्सरी से कक्षा आठ तक आधुनिक व समग्र शिक्षा प्रणाली लागू की गई है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता में वेदिक ग्लोबल स्कूल के छात्र...