रुद्रपुर, मई 31 -- मयंक त्यागी, किच्छा। नालंदा स्कूल में संचालित ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सम्मानित किया। रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए थे। रविवार को शुक्ला आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुक्ला ने कहा कि वोविनाम वियतनाम की पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करने का प्रभावी ...