गाजीपुर, फरवरी 28 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। युवराजपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सीआरपीएफ के शहीद एएसपी विश्वम्भर सिंह की स्मृति में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय सीनियर मेन्स डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन शुक्रवार देर रात्रि फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाइनल मुकाबला हरियाणा और चंदौली के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मजबूत सर्विस, सटीक स्मैश और बेहतरीन तालमेल के दम पर हरियाणा ने लगातार दो सेट 25-17 और 25-16 से जीतकर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में हरियाणा का दबदबा कायम रहा और दर्शकों की तालियों के बीच टीम ने ट्रॉफी उठाई। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कमलेश सिंह टुन्ना और अजी...