बाराबंकी, अक्टूबर 31 -- बाराबंकी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा में शुक्रवार को 69 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुराश चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। प्रथम स्थान पाने वाली खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयीय कु राश प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुराश चयन ट्रायल शुक्रवार को केजीबीवी देवा में कराई गई। इसमें विभिन्न मंडलों से विभिन्न भारवर्ग में बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 में रागिनी, आख्या, अंजली, अर्चना, अनीषा , अनामिका, अंशी, शालिनी ने जीत दर्ज की। अंडर-17 में खिलौनी, पायल, नीरज, खुशी, आंचल, नैंसी यादव, शोभावती विजेता रहीं। अंडर-19 वर्ग में प्रीति, प्रियांशी, सिंकी, प...