भभुआ, फरवरी 26 -- टॉप- 5 में स्थान पाकर जिले ने बढ़ाया मान, नवाचार से निर्णायकों को किया प्रभावित आओ मजबूत पुल बनाए और मेरा खेत-मेरी फसल प्रोजेक्ट बने आकर्षण के केंद्र (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पटना के एससीईआरटी में गुरुवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में कैमूर जिले की परियोजना शीर्ष पांच में शामिल हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना एवं मंत्रा फॉर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में हुई। कैमूर जिले के गणित विषय के प्रोजेक्ट आओ मजबूत पुल बनाए तथा विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट मेरा खेत-मेरी फसल ने अपनी उपयोगिता, नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। दोनों प्रोजेक्ट्स ने व्यावहारिक शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। इस प्रतियोगिता मे...