रुडकी, मार्च 10 -- राज्य सरकार की चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी में बाबा लक्खीशाह वंजारा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नरेश कुमार के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि चौधरी के नेतृत्व में कक्षा 6 व 8 के विद्यार्थियों को कॉर्डिनेटर अर्चना चौहान और जसप्रीत कौर के साथ बैरागी कैंप, कनखल हरिद्वार में आयोजित प्रदर्शनी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को उत्तराखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और नवाचारों से अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...