सराईकेला, मार्च 8 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय में "जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025" का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे की अध्यक्षता में एनएसएस, मेरा युवा भारत एवं काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 34 उम्मीदवारों को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। इनमें से 5 उम्मीदवारों को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश साहू और विशेष अतिथि के रूप में कोल्हान विवि के पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस चयन कार्यक्रम में जूर...