हापुड़, जुलाई 11 -- हापुड़। 16 से 19 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हापुड़ से शिक्षक का चयन हुआ है। चयनित शिक्षक हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय चंदपुरा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। प्रतियोगिता में विभिन्न आसन, जलनेति, सूर्यनमस्कार आदि शामिल रहे। उक्त प्रतियोगिता में 75 जनपदों से योगियों ने दमखम दिखाया था। इसमें हापुड़ से शिक्षक मोहन कुमार का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में सफल अनुराग होंगे सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...