जामताड़ा, अगस्त 9 -- सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की तीन छात्राएं झारखंड राज्य योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को चाईबासा रवाना हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 अगस्त को चाईबासा में किया जा रहा है। विद्यालय की ओर से दीया दत्ता, खुशी कुमारी और शिक्षा सिद्धि का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। यह भी पढ़ें- क्लस्टर स्तरीय खेलकूद में डीएवी चतरा का शानदार प्रदर्शन उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल प्र...