जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। वर्ल्ड फिटनेस योग झारखंड चैप्टर की ओर से कदमा गणेश पूजा मैदान के पास आंध्रा एसोसिएशन परिसर में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। समापन कार्यक्रम रविवार शाम को होगा जिसमें मुख्य अतिथि टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के हेड मुकुल विनायक चौधरी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...