चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा। राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन 16 मार्च को रांची विधानसभा में किया जाएगा। महिला कॉलेज चाईबासा की तीन मेधावी छात्राएं इसमें शामिल होंगी। पश्चिमी सिंहभूम जिला में विगत 2 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन महिला कॉलेज चाईबासा में किया गया था। इस प्रतियोगिता में तीन सफल प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया। महिला कॉलेज चाईबासा से राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिनिधित्व करने वालों में प्रियंका कुमारी (राजनीति विज्ञान विभाग), श्रेया अग्रवाल (बी.एड. विभाग) और अश्विनी गुप्ता (राजनीति विज्ञान विभाग) शामिल हैं।प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि महिला कॉलेज चाईबासा के लिए यह हर्ष का विषय है। उन्होंने युवा संसद के मुख्य विषय की बारीकियों से छात्राओं को...