फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए वालीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल टीम के चयन को गुरुवार को ट्रायल आयोजित करवाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यकारी खेल अधिकारी निरेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि खो खो का ट्रायल सुबह 10 बजे खंदावली के पीएम श्री स्कूल, कबड्डी और वालीबॉल का ट्रायल दोपहर तीन बजे सेक्टर-12 खेल परिसर में करवाया जाएगा। इसके साथ ही वालीबाल का ट्रायल सेक्टर-12 खेल परिसर, फुटबॉल का ट्रायल दोपहर डेढ़ बजे लड़के और शाम चार बजे राजा नाहरसिंह स्टेडियम में लिया जाएगा। बास्केटबॉल का ट्रायल शाम चार बजे खेल परिसर सेक्टर 12 खेल परिसर और हैंडबाल का ट्रायल शाम चार बजे डीएवी स्कूल सेक्टर-49 में लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को गुरुग्राम और पलवल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.