गढ़वा, अगस्त 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता का सिलसिला जारी रखा है। डीएवी पब्लिक स्कूल राजरप्पा में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को छह स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। यह भारोत्तोलन में विद्यालय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ राज्य स्तरीय प्रदर्शन है। उससे पूर्व क्लस्टर स्तर पर भी बीपी डीएवी गढ़वा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। डीएवी स्पोर्ट्स की विभिन्न क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 172 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और कुल 142 पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ओवर ऑल विजेता बनकर लौटे एथलीटों का स्वागत ...