हापुड़, अप्रैल 4 -- हापुड़ यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हापुड़ में रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में लगभग 50 मुकाबले खेले गए। जिनमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।मुकाबलों में कई उभरते हुए खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, दमखम एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उच्च रहा। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी, चेयरमैन सतीश शर्मा, महासचिव रोबिन सिंह एवं कोषाध्यक्ष मंजूषा त्यागी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.