गाजीपुर, जून 10 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 18 जून तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम में गाजीपुर के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गाजीपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन और खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंडलीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों में 35 किग्रा भार वर्ग में अंश कुमार, 37 किग्रा में शशांक यादव, 46 किग्रा में अंकित राजभर, 55 किग्रा में हिमां...