बोकारो, जून 26 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीपीएस चास के कक्षा दसवीं के छात्र अनमोल कुमार ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा बोकारो जिले का नाम रोशन किया है। अनमोल ने धनबाद स्थित केके पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया। यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में डीपीएस चास की छात्राओं ने जीते पदकप्रतियोगिता का विवरण प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की मजबूत टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनमोल और उनकी टीम ने दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, जमशेदपुर सहित कई मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों का सामना किया। कड़े मुकाबलों औ...