बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की सफलता के लिए गुरुवार को बीपी इंटर स्कूल के कार्यालय में बैठक की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीपी स्कूल की प्राचार्या कामिनी कुमारी एवं जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने किया। हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि इस वर्ष जिले में कुल 500 परियोजना का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक उच्च एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से पांच-पांच परियोजना निर्माण के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का मूल उद्देश्य 10 से 17 आयु वर्ग के बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करना है। जिला स्तरीय विज्ञान शिक्षकों का कार्यशाला 8 जुलाई को बीपी स्कूल में होगी। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की सफलता के लिए तैयारी में जुट जाएं शिक्...