सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर, राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के चयनित छात्र-छात्राएं शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सभी बच्चों को बीएसए कार्यालय से शिक्षिकाओं के साथ लखनऊ भेजा गया। बीएसए शैलेश कुमार के निर्देश पर मंडल स्तर से चयनित छह प्रतिभागी बच्चों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए भेजा गया है। ये छात्र-छात्राएं आठ मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जनपद से प्रतिभाग करने वाले बच्चों में पीएम श्री परसा खुर्द की छात्रा शीतल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी की काजल यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी की वैष्णवी, केजीबीवी भनवापुर की आंशिका, केजीबीवी नौगढ़ की पल्लवी तथा कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.