उन्नाव, अगस्त 29 -- उन्नाव, संवाददाता । लखनऊ के डीएवी कॉलेज में मंडलीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद अब जिला की खेल प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाने को तैयार है। मंडल स्तरीय ट्राफी जीतने के बाद अकेले औरास के रामपुर गढ़ौवा प्राथमिक विद्यालय की नौ छात्राएं राज्य स्तर के लिए चयनित हुई है। जबकि बालिकाएं पैट्रियाट इंकॉ की शामिल हुई है। राज्य स्तर पर चयनित सभी 13 बालिका खिलाड़ी 29 अगस्त से 3 सितंबर तक बलिया में होने वाली प्रतियोगिता में उन्नाव का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन के बाद बालिकाओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन को दिखाने के लिए सभी में बेताबी बनी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए डीएवी की हॉकी टीम विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के ...