लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के नया बाजार केआरके मैदान 31 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित हो रहे डे-नाइट राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल वैशाली की टीम इस बार खास वजह से चर्चा में है। टीम में एक साथ खेल रही मां-बेटी की जोड़ी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 11 नंबर की जर्सी में बेटी वैभवी राज सिंह और 19 नंबर की जर्सी में मां रजनी अलंकार मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खास बात यह है कि रजनी अलंकार न केवल टीम की खिलाड़ी हैं, बल्कि टीम मैनेजर की भूमिका भी निभा रही हैं। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू शर्मा एवं आयोजन समिति अध्यक्ष अभिषेक पटेल उर्फ पुन्नू बाबू ने बताया कि पति के साथ रेलवे में कार्यरत रजनी खेल के प्रति अपने समर्पण के लिए जानी जाती हैं। टीम के कोच की जिम्मेदारी उनके पति राजे...