भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में मंगलवार को चार दिवसीय शहीद भगत सिंह राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता व रमेश पासी द्वारा संरूुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबाल मैच देखने के लिए पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहा। पहला फुटबाल प्रतियोगिता शाहपुर और बीएचयू वाराणसी के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ी एक-एक गोल बनाकर बराबरी पर रहे। बीएचयू ने प्लांटी गोल में चार गोल मारकर विजई हो गई। दूसरा मैच प्रयागराज और जौनपुर के बीच खेला गया। जौनपुर के खिलाड़ी चार गोल बनाकर विजेता रहते हैं। फुटबाल प्रतियोगिता वीएनजीआईसी मैदान में एक फरवरी तक चलेगा। कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र बिंद ने बताया कि एक फरवरी तक खिलाड़ी प्रतियो...