बहराइच, मार्च 11 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। विशेश्वरगंज के छात्रों ने 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 9 मार्च से 11 मार्च तक डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। प्रतियोगिता में 18 मंडलों के बीच आयोजित राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय झूरीकुइयां की बालिकाओं ने देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके मनमोहक लोकनृत्य ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने छात्राओं और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.