महोबा, जुलाई 24 -- महोबा, संवाददाता। राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता में महोबा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने दो रजत अपने नाम किए। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया है। 69 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एंटी सबोटाज चेक प्रतियोगिता में महोबा टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रयागराज जोन में महोबा टीम के निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पेशेवर कौशल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अर्जित किए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने निरीक्षक का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है। यह भी पढ़ें- ​यूपी पुलिस प्रतियोगिता में छाए एसआई शारिक बैग एसपी ने नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।...