बागपत, मार्च 27 -- बालैनी। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 25 से 27 मार्च तक राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो वर्ग में बालैनी निवासी खिलाड़ी वंशिका यादव पुत्री राजू यादव ने प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ी के पदक जीतने का पता चलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि खिलाड़ी का वापस लौटने पर स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...