बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- हापुड़ में 1 से 5 अप्रैल में हुए राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता में बुलंदशहर मुक्केबाजी की टीम से कार्तिक सिरोही 75 से 80 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। देव चौधरी ने 85 से 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मनजीत 75 से 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। यशराज ने 90 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए अंकों के आधार पर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बुलंदशहर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर बॉक्सिंग सेक्रेटरी शाह फैजल ने सभी बच्चों को बधाई दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह, खेलो इंडिया कोच सचिन शुक्ला ने मुक्केबाजों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...