इटावा औरैया, सितम्बर 22 -- इटावा। 70 वीं माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अलग अलग आयु और भार वर्ग में कुल 10 पदक जीते। इसमें एक रजत पदक व नौ कांस्य पदक शामिल हैं। श्रीजोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर के खिलाड़ियों ने 7 पदक जीते। प्रतियोगता में अंडर-14 बालक वर्ग में देव और बालिका वर्ग में अनन्या ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में योगेंद्र कुशवाहा और बालिका वर्ग में पलक ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में गौरव और बालिका वर्ग में शीतल ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय की छात्रा दीपिका ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर के रुकसत, अंकुश और सोम ने भी अपने-अपने आयु और भार वर्...