देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बीएसए ने व्यायाम शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर व्यायाम शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिया।बीएसए सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में 09 मार्च से शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले से कुल 249 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक 20 बच्चे पर कम से कम दो शिक्षकों की डयूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के पहचान के लिए जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के लोगो लगे स्टीकर की व्यवस्था पहली बार अमल में लाई गई है। प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक, देसही देवरिया और तरकुलवा ब्लॉक के ख...