मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ की सीनियर टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को पटना रवाना हो गई। बिहार तैराकी संघ द्वारा 48वीं बिहार राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन पटना के बांकीपुर स्वीमिंग पुल में रविवार को किया जाएगा। एकदिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिला तैराकी संघ ने ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। इस चयन प्रतियोगिता का आयोजन अखाड़ा घाट रोड के एफसीआई गोदाम रोड स्थित स्विमफीट अकादमी में किया गया था। इसकी जानकारी संघ के सचिव सह टीम के कोच कुंदन राज ने दी। बताया कि टीम को रवाना करने से पहले अकादमी में ही प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- राज्य तैराकी के लिए 16 से ट्रायल लड़कियों की टीम में निधि कुमारी, अभिश्री, वैष्णवी राज, प्रीति कुमारी व अंज...