मधुबनी, जनवरी 28 -- जयनगर। बिहार राज्य स्तरीय अंडर 15 फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार से स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में शुरू हुई। गुरुवार 29 जनवरी को इसका समापन होगा। राज्य के विभिन्न जिलों के बालक बालिका प्रतिभागी हैं। मौके पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, डॉ. नीतीश कुमार, प्रदीप प्रभाकर, जिला पार्षद अंजली कुमारी, अमित कुमार, सतेंद्र गोइत, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय पासवान सहित थे। मधुबनी जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि मिथिलांचल में कुश्ती के प्रति क्रेज बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी जा रही है। लगभग 250 बालक बालिका प्रतिभागी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...