मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डीपीएस दानापुर में रविवार को संपन्न तक्षशिला राज्यस्तरीय एज ग्रुप तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर स्विम्फीट अकादमी के तैराकों ने कई पदक जीते। बालिका वर्ग में समायरा रमण पांच स्वर्ण जीतकर चैंपियन बनी। समायरा रमण ने 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। अभीश्री ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बैक में रजत तथा 50 मीटर फ्लाई में कांस्य पदक जीता। प्रीति कुमारी ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य तथा वर्ष राज ने 50 मीटर बैक और 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- तैराकी में लक्षिता, उदित और दिवित का शानदार प्रदर्शन बालक वर्ग में संस्कार रंजन ने 100 मीटर ब्रेस...