अयोध्या, मई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 30 और 31 मई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में केएन कपूर मेमोरियल 66वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अयोध्या जिले की टीम का चयन करने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आगामी रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर मकबरा तरुण ताल के स्विमिंग पूल में आयोजित किया गया। ट्रायल प्रक्रिया शाम को ठीक तीन बजे से शुरू हुई। अयोध्या तैराकी संघ के सचिव शिवकरन सिंह और अध्यक्ष हरि अरोड़ा की देखरेख में आयोजित चयन ट्रायल स्टेडियम के तरणताल में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- स्टेट स्विमिंग ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम अलग-अलग स्टाइल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन...