रांची, नवम्बर 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के तीरंदाजों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। सिल्ली ने 26 पदक जीतकर बनाया दबदबा: प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर (इंडियन राउंड, रिकर्व और कम्पाउंड) वर्गों में अकादमी के तीरंदाजों ने कुल 26 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ सिल्ली के तीरंदाजों ने लगातार 9वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। आवासीय तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन आवासीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.