सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- सिद्धार्थनगर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 31 से दो अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग में तेजस सिंह, फैसल, दिलेर मौर्या, शनि कन्नौजिया और राजेश कुमार, जबकि बालिका वर्ग में दिव्यांशी, हिमांशी, विद्या श्रीवास्तव, रिया, वैष्णवी श्रीवास्तव, खुशी कुमारी, खुशी वाल्मीकि, साक्षी वर्मा और वर्तिका गौर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।जिला यह भी पढ़ें- ब्लैक बेल्ट उत्तीर्ण ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसल...