फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पंचकूला में शनिवार से शुरू हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का दमदार आगाज किया। जिले के खिलाड़ियों ने शुरुआती मुकाबलों में ही चार पदक अपने नाम कर लिए। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो, हरबीर अधाना और प्रेम शर्मा ने उन्हें बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली...