पलामू, अगस्त 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत शनिवार को मेदिनीनगर सिटी के चियांकी में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू होगी। एमके डीएवी पब्लिक स्कूल की मेजबानी में प्रस्तावित अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में 20 डीएवी स्कूलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितंबर को प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में होगा। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, कतरास, लातेहार व कोडरमा समेत विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी शुक्रवार को मेदिनीनगर पहुंच जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। भारतीय परंपरा के इस लोकप्रिय खेल को विद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने ...