राज्य स्तरीय टीम ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण
रिषिकेष, मार्च 24 -- केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल में वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, इंजेक्शन रूम, ओपीडी और इमरजेंसी का जायजा लिया। निरीक्षण में शामिल डॉ. अनुराधा ह्यांकी ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण में बच्चों के वार्ड में सामान आदि रखने के लॉकर पर जंक देख नाराजगी जताई। कहा कि बच्चे नटखट होते हैं, जिसके चलते उनके इस लॉकर से खरोंच लगने से जंक के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने हर वार्ड को बारिकी से देखने के बाद तैनात नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया। साफ-सफाई, पेयजल व अन्य सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए। टीम के सदस्य सागर पंत ने बताया कि इससे पहले जिला स्तरीय टीम निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.