राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ, अगस्त 24 -- प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। 23 से 25 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 69 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ के कार्तिक सैनी ने बालक अंडर-20 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, अंडर-20 200 मीटर दौड़ में वैभव भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, सागर बलियान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बालक अंडर-20 400 मीटर दौड़ में वैभव भारद्वाज रजत, बालिक अंडर-18 200 मीटर में वंशिका राठी ने स्वर्ण, बालिका अंडर-16 शॉटपुट में गौरवी लांबा रजत पदक और अरित्रिका सिंह ने कांस्य पदक जीता。 यह भी पढ़ें- आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.