सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सहारनपुर में बीते 20 से 23 सितंबर तक आयोजित स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम जिले की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के 32 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाली तथा 36 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर खेल विभाग एवं साथी खिलाड़ियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह, लिपिक कमलेंद्र प्रताप, लाइफ सेवर सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जूडो कोच सौरभ पाल, खेलो इंडिया कोच सुमन सिंह समेत दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों की उपलब्ध...