फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पन्हेड़ा खुर्द स्थित जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा वैशाली ने रजत पदक हासिल किया। वैशाली लगातार तीन वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले वह हरियाणा स्टेट जींद-2024 और एसजीएफआई हरियाणा स्कूल गेम्स कुरुक्षेत्र-2025 में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं अंडर-1...