रुद्रपुर, मार्च 27 -- खटीमा। जिले स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी में खटीमा लायंस क्लब पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा रिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग को खटीमा विकासखंड से निर्मल न्योलिया के मार्गदर्शन में 5 से 9 वर्ष ग्रुप में कक्षा 3, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंथागोठ, सायरा कक्षा 4, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतलसंडा, पुष्पा जैन कक्षा 3, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमुनाबाडी और 10 से 16 वर्ष ग्रुप में रिया कक्षा 9, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रिया कक्षा 8 लायंस पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दीपयंती शर्मा कक्षा 8, जीजीआईसी खटीमा का चयन किया गया था। जिले स्तर से रिया, कक्षा 8 लायंस पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। ज...