रुद्रपुर, फरवरी 25 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर-विवि खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का 26 फरवरी 2026 को स्टीवेंसन स्टेडियम में समापन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। समापन समारोह में 4 गुणा 100 मीटर रिले (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया जाएगा तथा कुलपति, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...