उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों में बिछिया, औरास, सिकंदरपुर सरोसी, हसनगंज और मियागंज आदि के खिलाड़ियों ने उन्नाव से लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राथमिक वर्ग में 200 मीटर, 400 मीटर और लांग जंप स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि जूनियर वर्ग में रिले, कुश्ती, जुडो और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। रिले 400 मीटर बालक वर्ग में पिछले कुछ वर्षों से दबदबा कायम है। उच्च प्राथमिक विद्यालय, रामपुर गढ़ौवा, औरास की छात्रा खुशी ने भी एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर सराहनीय प्रदर्शन...