जहानाबाद, अप्रैल 2 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। गांधी स्मारक इंटर विद्यालय खेल मैदान से 2 अप्रैल को जहानाबाद महिला फुटबॉल टीम को राज्य स्तरीय खेल में भाग लेने के लिए हरी डंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मगध फुटबॉल अकादमी जहानाबाद के पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, मो तारिक, राम ईश्वर सिंह एवं राजेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि यह टीम जहानाबाद जिले का नाम रौशन करेगी। टीम में कप्तान अंजली कुमारी के अलावे सुप्रिया, पूनम, इंदु , वर्षा, रिमझिम, गीतांजलि, शिल्पी, संगम, साधना, गीता, चांदनी, स्वीटी, रिंकी, काजल, टीम मैनेजर राजेश कुमार एवं कोच सोनका कुमार सहित 18 सदस्य शामिल हैं। अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सभी महिला खिलाड़ी अकादमी द्वारा प्रशिक्षित हैं, जो 3 अप्रैल को लखीसराय में ...