लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता खरीफ अभियान-2026 के तहत अधिक फसल उत्पादन की रणनीति तैयार करने के लिए राज्य स्तरीय गोष्ठी 21 मई को लखनऊ में होगी। इसमें कृषि व उससे जुड़े विभिन्न विभागों के मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त व संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव समेत विभागाध्यक्ष और किसान शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...