दरभंगा, जुलाई 20 -- दरभंगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 की तिथि में बदलाव किया है। समिति के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार पहले यह प्रतियोगिता 30 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा एवं तीन अगस्त को मतगणना निर्धारित होने के कारण प्रतियोगिता की तिथि बदल दी गई है। अब राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आगामी छह अगस्त को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन, सिंहो लाइब्रेरी रोड, पटना स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पूर्व निर्धारित 30 जुलाई के स्थान पर अब छह अगस्त को प्रतियोगिता स्थल पर समय से उपस्थित होना होगा। पत्र में यह भी ...