नैनीताल, मई 8 -- भीमताल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में शुक्रवार को जिला स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राइंका चौरलेख ने पहला, राइंका ताड़ीखेत ने दूसरा और राइंका हल्सों कोरड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये तीनों विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।शुभारंभ प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य किया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार स्टार्टअप आइडिया और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनी में जिले के विकासखंडों से चयनित 34 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विद्यालयों की ओर से लगाए गए स्टालों में ऐपण आर्ट, हिमालयी औषधियों से बने साबुन, शैंपू, रूम फ्रेशनर, गो उत्पादों से बनी पूजन धूप, चित्रकला, आकर्षक कालीन, थालपोश, तोरण, जूट के गुलदस्ते, मोमबत्तियां, चाय पत्ती, धूपबत्ती,...