सीवान, मार्च 14 -- बड़हरिया। प्रखंड के किसान खेती का गुर सीखने के लिए एग्रो बिहार मेला राज्य स्तरीय कृषि मेला के लिए गांधी मैदान पटना के लिए बस से रवाना हुए। किसान समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। जहां किसान जाकर खेती के आधुनिक मशीन के बारे में जानेंगे। हथिगाई पंचायत के पाकवलिया गांव के बृंदावन महिला खाद्य सुरक्षा समूह की महिला को राजीव रंजन पटेल किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष द्वारा सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के देखरेख में एग्रो बिहार मेला के लिए रथ को रवाना किया गया। राजीव रंजन पटेल किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एग्रो बिहार मेला में किसान को भेजने का मुख्य उद्देश्य कृषि के आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी को देखना और सीखना है। सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा किसान को एग्रो बिहार मेल...