छपरा, फरवरी 2 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। अंडर 15 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में सारण के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत नौ पदक अपने नाम किया। 27 जनवरी से 29 जनवरी तक जयनगर मधुबनी में बिहार कुश्ती संघ के द्वारा कराया गया जिसमें सारण जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने कुश्ती के क्षेत्र में तीन गोल्ड, चार रजत और दो कांस्य पदक लेकर जिले का नाम रौशन किया। पदक जीत कर वापस आने के बाद अपने कुश्ती कोच निखिल कुमार के साथ ही साथ खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के कोच उदय कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। हर तरीके की सुविधा मुहैया कराने की बात कही और काफी खुशी जाहिर की। साथ ही साथ किलकारी बिहार बाल भवन के सभी पदाधिकारी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पीकू राय ने पदक जी...