मुंगेर, मई 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा कार्यालय असरगंज के सभा कक्ष में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के साथ-साथ सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव द्वारा विद्यालय के संचालन एवं पठन-पाठन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया एवं शैक्षिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। आयोजन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री किसान इंटर विद्यालय ममई के 12वीं केछात्र लक्ष्मण कुमार को राज स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बैठक में शाखा पदाधिकारी उल्लास राम, एमडीएम बीआरपी आकांक्षा मलिक, संतोष कुमार ,डॉ र...