विकासनगर, अक्टूबर 13 -- कालसी, संवाददाता। हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कालसी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज वैसो गलानी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीतकर नाम रोशन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इनमें कक्षा नौ के अभिषेक पुत्र संतू दास ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया। मानसी पुत्री चतर सिंह और आरुषि पुत्री रणवीर सिंह ने रजत, खुशी पुत्री दीपचंद और अंजू पुत्री धन्नू दास ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि अर्जित की है। यह विद्यालय और ब्लॉक के लिए गर्व का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.